लाइव न्यूज़ :

एमएनएम ने स्ट्रांग रूम परिसर में ‘रहस्यमय’ वाहनों और व्यक्तियों के होने की शिकायत की

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:36 IST

Open in App

चेन्नई, 20 अप्रैल मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) प्रमुख कमल हासन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये 6 अप्रैल को हुए मतदान के बाद जहां ईवीएम सुरक्षित रखे गए हैं, उस परिसर और स्ट्रांग रूम में कई अनियमितताएं हो रही हैं। साथ ही पार्टी ने निर्वाचन आयोग से इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की।

इन केन्द्रों पर ‘रहस्यमय’ वाहनों और व्यक्तियों की मौजूदगी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आयोग का कर्तव्य है कि वह मतदाताओं, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों में यह भरोसा कायम करे कि चुनाव सही तरीके से हुए हैं और परिणामों की घोषणा ईमानदारी से की गई।

इससे पहले द्रमुक ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे और मामले को निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया था।

पार्टी ने कहा कि हासन ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सत्यब्रत साहू को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

ज्ञापन में शामिल मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित करते हुए पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक व्यक्ति द्वारा एक से ज्यादा बार मतदान करने की घटनाएं हुई हैं, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरों ने अचानक काम करना बंद कर दिया, जिन परिसरों में ईवीएम रखे गए हैं वहां ‘‘रहस्यमय कंटेनर’’ लॉरी ‘गोपनीय’ तरीके से लाये गए और लोग स्ट्रांग रूम के पास घूमते हुए मिले।

हासन ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘स्ट्रांग रूम वाकई स्ट्रांग रूम होना चाहिए।सीसीटीवी कैमरे बार-बार खराब हो रहे हैं, अचानक रहस्यमय कंटेनर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, परिसर के भीतर-बाहर वाईफाई सुविधा उपलब्ध है, स्ट्रांग रूम के आसपास लैपटॉप लिए रहस्यमय लोग घूम रहे हैं, जिससे सवाल पैदा होते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पहले ही 30 प्रतिशत मतदाता वोट डालने नहीं जाते हैं और जब ऐसे ‘‘रहस्य और संदेह’’ रहेंगे तो डर है कि लोकतंत्र में लोगों का योगदान और कम हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में यह लोकतंत्र के लिए खतरा बन जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान