लाइव न्यूज़ :

एमएमयू ने मीरवाइज उमर फारूक की रिहाई की मांग की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:44 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन अगस्त कई धार्मिक संस्थाओं के संगठन मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने मंगलवार को 2019 अगस्त से हिरासत में रखे गए हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक और अन्य लोगों को रिहा करने की मांग की। केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द किए जाने के बाद से ही ये हिरासत में हैं।

एमएमयू ने यह भी कहा कि वह समाज में प्रचलित आत्महत्या, दहेज और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की घटनाओं के खिलाफ एक निरंतर अभियान शुरू करेगा।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ विचार-विमर्श के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, एमएमयू के वरिष्ठ सदस्य और जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने कहा कि सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें मीरवाइज के साथ-साथ अगस्त 2019 से हिरासत में लिए गए अन्य लोगों की रिहाई की मांग की गई है।

इस्लाम ने कहा कि वह मीरवाइज की रिहाई के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी पत्र लिखेंगे।

ग्रैंड मुफ्ती ने कहा कि एमएमयू ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग, दहेज, नैतिक पतन और आत्महत्या की घटनाओं के खिलाफ निरंतर अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए