लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में एमएलसी चुनाव शुक्रवार को, 90 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ दिसंबर कर्नाटक के 20 स्थानीय निकायों में विधान परिषद की 25 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को होने हैं, जिसके लिए 90 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा और वोटों की गिनती तथा परिणाम की घोषणा 14 दिसंबर को होगी।

चुनाव मैदान में उतरे 90 उम्मीदवारों में से 20-20 भाजपा और कांग्रेस के हैं, छह जद(एस), 33 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं।

उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है, जो चिकमंगलुर से चुनाव मैदान में है।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, 6,072 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं और माइक्रो पर्यवेक्षकों सहित 23,065 मतदान अधिकारियों की ड्यूी लगायी गयी है।

इन सीटों पर वोट देने का अधिकार शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों को है।

राज्य के 25 एमएलसी, कांग्रेस के 14, भाजपा के सात और जद(एस) के चार... का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी है।

चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय ऊपरी सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत पाने के प्रयास में जुटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों