लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों को हंगामे की इजाजत नहीं होगीः विस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 नवंबर ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होने से पहले अध्यक्ष एस.एन. पात्रो ने मंगलवार को कहा कि सदस्यों को प्रश्नकाल के दौरान हंगामा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पात्रो ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि सदन में सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए इस महीने शिमला में विधानसभा अध्यक्षों के सम्मेलन के दौरान इस बाबत निर्णय लिया गया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायकों को 29 नवंबर को होने वाली सर्वदलीय बैठक में इस फैसले से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला सम्मेलन में लिए गए फैसलों में से एक यह था कि जब अध्यक्ष बोल रहे हों या प्रश्नकाल चल रहा हो, सदस्यों को कोई रुकावट पैदा नहीं करनी चाहिए।

वहीं, राज्य विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक और भाजपा सदस्य मोहन मांझी ने विधानसभा अध्य़क्ष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ''हम सत्र से पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक में इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं है कि विधायक विधानसभा में विरोध नहीं कर सकते। विपक्ष के रूप में, हम अपना कर्तव्य निभाएंगे।''

कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बहिनीतिपति ने कहा कि अगर अध्यक्ष सदन को गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस करने की अनुमति नहीं देते हैं, तो कांग्रेस इस निर्णय का विरोध करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos