लाइव न्यूज़ :

बिना टीका लगवाए बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे विधायक

By भाषा | Updated: July 17, 2021 00:17 IST

Open in App

पटना, 16 जुलाई बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कोविड का टीका नहीं लगवाने वाले विधायकों को मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

राज्य में विधानसभा का सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है और 30 जुलाई तक चलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘ऐसे विधायकों को मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी जिन्होंने कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है। सदन में आने वाले सभी विधायकों के लिए टीकाकरण आवश्यक है।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि मेडिकल आधार पर कुछ सदस्यों को छूट दी जा सकती है।

ऐसे विधायक जो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के साथ स्वस्थ हो चुके हैं और जिन्हे उनके डॉक्टरों ने कुछ समय बाद टीका लगवाने की सलाह दी है, उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी।

अध्यक्ष ने कहा, उनके अलावा मेडिकल कारणों से टीका नहीं लगवाने वालों को भी सत्र में शामिल होने दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos