लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में नीम के पेड़ के नीचे आयोजित किया गया विधानसभा की बजट सत्र, मुख्यमंत्री वी नरायणसामी ने रखा करीब 9000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव

By भाषा | Updated: July 25, 2020 19:51 IST

पुडुचेरी विधानसभा का 20 जुलाई को शुरू हुआ बजट सत्र शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया, इससे पहले सदन की कार्यवारी मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी में विधानसभा की कार्यवाही मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई।सदन के इमारत का मुख्य कक्ष संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया था।

पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा का 20 जुलाई को शुरू हुआ बजट सत्र शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सदन की कार्यवाही मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई। सदन की कार्यवाही पेड़ के नीचे हुई, क्योंकि विपक्षी पार्टी एनआईएनआरसी के विधायक एनएसजे जयबाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद इमारत का मुख्य कक्ष संक्रमण मुक्त लिए बंद कर दिया गया था। विधायक को शुक्रवार रात को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पहली बार है जब सदन की कार्यवाही दूसरे स्थान पर चली है। सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे स्पीकर वी पी शिवकोलुंडु ने सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी। सदन को स्थगित करने से पहले मुख्यंमत्री वी नरायणसामी ने करीब नौ हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा।

सरकार के 30 से अधिक विभागों के लिए वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए पेश बजट को बिना चर्चा ही पारित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई और तीन बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई। विपक्षी एआईएनआरसी विधायक को छोड़ सभी सदस्य कार्यवाही में शामिल हुए। उपराज्यपाल किरण बेदी ने सत्र को पहले दिन संबोधित करने के बजाय शुक्रवार को संबोधित किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित