लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा मामला: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कर्नाटक के अपने समकक्ष के फैसले पर जताई असहमति

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2019 19:56 IST

चौधरी ने कहा है कि अध्यक्ष की ओर से हो रही देरी चौंकानेवाली है. ऐसा लगता है कि वह उनके द्वारा पार्टी व्हिप की अवेहलना को आधार बनाकर सदस्यों को अयोग्य घोषित करने के बारे में विचार कर रहे हैं.

Open in App

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने में कर्नाटक के अपने समकक्ष केआर रमेश कुमार की ओर से हो रहे 'विलंब' पर असहमति जाहिर की है. विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में चौधरी ने कहा है कि यह मामला बेवजह खींचा जा रहा है. कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के पास कोई विकल्प नहीं बचता, जब सदस्यों ने व्यक्तिगत तौर पर उनसे मुलाकात की और अपने इस्तीफे सौंपे. 

चौधरी ने कहा है कि अध्यक्ष की ओर से हो रही देरी चौंकानेवाली है. ऐसा लगता है कि वह उनके द्वारा पार्टी व्हिप की अवेहलना को आधार बनाकर सदस्यों को अयोग्य घोषित करने के बारे में विचार कर रहे हैं. हालांकि, उनका इस्तीफा उनकी पार्टियों द्वारा किसी भी तरह की व्हिप जारी करने से पहले आया है और अध्यक्ष की इस तरह की कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि इन विधायकों द्वारा पार्टी विह्प के संभावित उल्लंघन के इंतजार में इस फैसले को आगे बढ़ाना किसी भी सूरत में न्याय संगत नहीं दिखता है. उन्होंने कहा कि दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई में भी तो सदस्यता ही समाप्त होती है. इन विधायकों द्वारा सार्वजनिक रूप से दिये गये इस्तीफे को स्वीकार नहीं करके इनकी सदस्यता समाप्त करने की बात सोचना औचित्य से परे दिखता है.

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटपटनाकर्नाटकबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी