लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के लिए दान के खिलाफ विधायक की टिप्पणी, भाजपा का तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 22, 2021 23:20 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 जनवरी अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए धनराशि एकत्रित करने के अभियान के बीच तेलंगाना में सत्ताधारी टीआरएस के एक विधायक ने कहा कि इसके लिए दान देने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मंदिरों का निर्माण स्थानीय गांवों में हो सकता है। इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।

बृहस्पतिवार को करीमनगर के पास जगतियाल में एक सभा को संबोधित करते हुए विधायक के विद्यासागर राव ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा और लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई उनसे संपर्क करे तो वे दान न करें।

राव के भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ शुक्रवार को करीमनगर और अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

विद्यासागर राव ने सवाल किया कि क्या लोग मंदिर के लिए उत्तर प्रदेश की यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर गांवों में ही बनाए जा सकते हैं और पूजा की जा सकती है और इसके लिए किसी और को दान देने की जरूरत नहीं है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद बी. संजय कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विद्यासागर राव की टिप्पणियों को लेकर तेलंगाना के लोगों से ‘‘माफी नहीं मांगने और ‘स्पष्टीकरण नहीं देने’’ के लिए वे टीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री राव के खिलाफ शुक्रवार को पूरे राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे