लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों की टालमटोल के कारण विधायक ने ऑक्सीजन संयंत्र के लिए धन स्वीकृति की सिफारिश वापस ली

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:22 IST

Open in App

भोपाल, तीन जुलाई मध्यप्रदेश में भाजपा के एक विधायक ने आरोप लगाया कि प्रशासन के टालमटोल रवैये के कारण राजगढ़ जिले के एक सदर अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए विधायक निधि से धन आवंटित करने की अपनी सिफारिश उन्होंने वापस ले ली है।

हालांकि, जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने नरसिंहगढ़ के विधायक राज्यवर्धन सिंह के आरोपों का खंडन किया है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कुशल शासन प्रदान करने का दावा गलत है।

जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक सिंह ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों और चिकित्सकीय ऑक्सीजन की मांग के मद्देनजर उन्होंने अप्रैल में राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में स्थित महाराजा सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए 47 लाख रुपये विधायक निधि से आवंटित करने की सिफारिश की थी।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर से यह सूचना मिलने पर कि ओएनजीसी की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत वहां ऑक्सीजन संयंत्र लगाया जा रहा है, उन्होंने अपनी सिफारिश वापस ले ली।

सिंह ने कहा कि बाद में पता चला कि संयंत्र सारंगपुर में स्थापित होगा। ऐसे में उन्होंने नरसिंहगढ़ के लिए फिर से धन आवंटित करने की सिफारिश की जिसे 15 जून को संभागीय आयुक्त द्वारा अनुमोदित किया गया। उन्होंने पत्र में कहा कि कुछ दिन बाद उन्हें सूचित किया गया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नरसिंहगढ़ में एक ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर रहा है। विधायक ने कहा कि लेकिन इस संबंध में अब तक कुछ नहीं हुआ है इसलिए उन्होंने विधायक निधि से आवंटन वापस लेने का निर्णय लिया है।

राजगढ़ जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया चल रही थी लेकिन विधायक ने अपनी सिफारिश वापस ले ली। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि परियोजना को पहले सारंगपुर में स्थानांतरित कर दिया गया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने पीटीआई भाषा से कहा कि यह मामला प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के खिलाफ लड़ाई में जरूरी ऑक्सीजन संयंत्र को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है। इससे सरकार के सुशासन के दावों की पोल खुल गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा