लाइव न्यूज़ :

भाजपा के सहयोगी दल के विधायक ने उठाए कृषि कानूनों पर सवाल

By भाषा | Updated: March 18, 2021 00:04 IST

Open in App

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल के विधायक अमर सिंह चौधरी ने नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

चौधरी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर नए कृषि कानूनों में खोट नहीं होता तो अंबानी और अडानी कई राज्यों में सालभर पहले ही बड़े-बड़े गोदाम नहीं बनाते।

उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह सवा सौ करोड़ बनाम चार वाली सरकार है। चार उद्योगपति नाराज न हों, जनता और किसान नाराज हो जाएं तो कोई बात नहीं। उनको तो जैसे तैसे बहला फुसला कर सरकार तो बना ही लेंगे।"

अपना दल विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को बहुमत दिया और उसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव में पहले से कहीं ज्यादा बढ़कर समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि पहले जो किसान आय दोगुनी होने के वादे से खुश होकर भाजपा को सत्ता में लाए थे, वे अब नए कृषि कानूनों को जबरन थोपे जाने के बाद सरकार से नाराज हो चुके हैं।

विधायक ने पूछा कि आखिर क्या वजह है कि भाजपा नये कानूनों को लागू करने की जिद पर अड़ी है।

चौधरी ने कहा कि अंबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों द्वारा पानीपत से लेकर गुजरात तक बड़े-बड़े गोदाम बनवाए जाने की वजह से किसानों के मन में आशंका है कि उनकी जमीन पट्टे पर ले ली जाएगी और खुद उन्हें बंधुआ मजदूर बना दिया जाएगा, लेकिन सरकार इन आशंकाओं को दूर नहीं कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos