लाइव न्यूज़ :

मुख्‍तार अंसारी को लेकर निकली यूपी पुलिस, कई जिले में अलर्ट, 150 से ज्यादा पुलिस जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2021 21:02 IST

उत्तर प्रदेश में मऊ से विधायक मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ राज्य और अन्य स्थानों पर 52 मामले दर्ज हैं और 15 मामलों में सुनवाई हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी आते ही मुख्तार अंसारी की होगी कोरोना जांच, उसे लाने वाली टीम का भी टेस्ट होगा।बांदा जेल प्रशासन की मांग पर जेल परिसर में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। मुख्तार अंसारी के बुधवार सुबह तक बांदा पहुंचने की संभावना है।

चंडीगढ़ः उत्तर प्रदेश में मऊ से विधायक मुख्‍तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा घेरे में यूपी और पंजाब पुलिस की टीम यूपी लेकर आ रही है।

मऊ से बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पंजाब के रोपड़ जिला जेल से वापसी को लेकर बांदा की जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को सभी औपचारिकताएं पूरी कर पंजाब के रोपड़ जेल से आज दोपहर करीब दो बजे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपे जाने की सूचना मिली है और लगभग 900 किलोमीटर की दूरी तय कर उनके यहां (बांदा) बुधवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर के होटलों और मकानों के किरायेदारों की भी छानबीन की जा रही है। बांदा के प्रभारी जेलर प्रमोद तिवारी ने बताया “ मुख्तार अंसारी की जेल में वापसी को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए है। जेल के बाहर और भीतर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। जेल की बैरक संख्या-15 (इसी बैरक में अंसारी को रखा जाना है) में रोशनी, पेयजल व्यवस्था और साफ सफाई पहले की दुरुस्त की जा चुकी है।”

दल का नेतृत्व प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेमप्रकाश और चित्रकूटधाम रेंज बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण कर रहे हैं। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है।

यूपी पुलिस के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों के साथ पंजाब पुलिस के जवान भी रास्ते भर साथ रहेंगे। यूपी पुलिस को रास्ते में कोई दिक्कत न हो और मुख्तार अंसारी की बांदा तक सुरक्षित वापसी हो इसके लिए पंजाब पुलिस का दस्ता सहयोग करेगा। मुख्‍तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस पंजाब की रोपड़ जेल से रवाना हो चुकी है। रोपड़ से बांदा का यह सफर 900 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है।

मुख्तार अंसारी की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सता रहा ये डर

इस बीच पत्नी ने पति मुख्तार अंसारी का हाल विकास दुबे जैसा होने की आशंका जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है और पति मुख्तार अंसारी को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। मुख्तार की पत्नी ने अंसारी की जान को खतरा बताया है और कहा कि उनका हश्र भी विकास दुबे जैसा हो सकता है।

बाहुबली विधायक की पत्नी ने कहा है कि मुख्तार अंसारी ने बीजेपी के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ा था और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कई केसों में वह गवाह भी हैं। यूपी पुलिस ने मुख्तार के लिए सुरक्षा कितनी चाक-चौबंद की है, यह उसके काफिले से ही नजर आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद थे। अंसारी को लाने के लिए राज्य सरकार और पंजाब सरकार के बीच उच्चतम न्यायालय तक मामला चला। 26 मार्च को शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टमुख्तार अंसारीयोगी आदित्यनाथमऊMau
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन