लाइव न्यूज़ :

विधायक हेमाराम चौधरी को विधानसभा की उपक्रम समिति का अध्यक्ष बनाया गया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:58 IST

Open in App

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने कुछ दिन पहले अपना इस्तीफा भेजने वाले कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी को सदन की राजकीय उपक्रम समिति का अध्यक्ष बनाया है।

सचिन पायलट गुट के माने जाने वाले चौधरी बाड़मेर की गुढ़ामलानी विधानसभा सीट से छठी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने 18 मई को अपना इस्तीफा विधानसभा सचिवालय को भेजा था, हालांकि उस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। विधानसभा सचिवालय की ओर से कहा गया था कि विधायक लॉकडाउन हटने के बाद विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे। अभी यह मुलाकात नहीं हुई है।

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिये विधानसभा की चार वित्तीय व 15 अन्य समितियों का गठन किया है।

इनमें चौधरी को राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाया गया है। इन समितियों में पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के खेमे के माने जाने वाले कई विधायकों को जगह दी गई है। झुंझुनू से विधायक बृजेंद्र ओला को प्रश्न एवं संदर्भ समिति का सभापति, दीपेंद्र सिंह को सदाचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आस्था जताने वाले सरदारशहर से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा को सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गठित की गई समितियों में जनलेखा समिति में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया को सभापति बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल