लाइव न्यूज़ :

विधायक गुर्जर ने पायलट के प्रति जताई निष्ठा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:00 IST

Open in App

जयपुर, 25 मई राजस्थान में विराटनगर से विधायक इंद्राज गुर्जर ने मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि वे पायलट के साथ थे, साथ हैं और साथ रहेंगे।

गुर्जर ने पायलट के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया,'हर बात के राजनीतिक मायने नहीं होते हैं। मेरा नेता मेरा अभिमान, साथ था साथ हूं और साथ रहूंगा। सचिन पायलट जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।'

दरअसल इस सारे घटनाक्रम की शुरूआत मंगलवार को हुई जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विराटनगर से चिलपली मोड़ तक बनने वाली सड़क का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस पर 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुर्जर ने मुख्यमंत्री गहलोत की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के तीन बजट में विराटनगर विधानसभा क्षेत्र को विकास की कई सौगातें मिली हैं, जिनमें 125 करोड़ के सड़क विकास के कार्य शामिल हैं।उन्होंने क्षेत्र में पहले बजट में सरकारी कॉलेज देने तथा अभी पावटा को उपखंड बनाने सहित पीएचसी एवं थाने जैसी घोषणाओं के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ की लागत की सड़क विराटनगर के लिए एक शानदार तोहफा है।

गुर्जर को पायलट खेमे का विधायक माना जाता है लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री की प्रशंसा किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर काफी कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद गुर्जर ने उक्त ट्वीट किया। इस बारे में हालांकि उनसे बात नहीं हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग