लाइव न्यूज़ :

विधायक अवाना ने विधानसभा सदस्यता समाप्त होने की आशंका को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:38 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर बहुजन समाज पार्टी छोड़कर पांच अन्य विधायकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने अपनी विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने की किसी भी आंशका को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का फैसला पूरी कानूनी प्रक्रिया पर विचार के बाद लिया गया था।

अवाना ने उम्मीद जताई कि इस मामले में उनके वरिष्ठ वकील जल्द ही उच्चतम न्यायालय में जवाब दाखिल कर देंगे। न्यायालय ने इन विधायकों को नोटिस जारी किया है।

अवाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में शामिल होने का फैसला सभी कानून प्रक्रियाओं पर विचार के बाद लिया गया था। कांग्रेस आलाकमान के वरिष्ठ वकील हैं जो इस मामले पर विचार कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वे दाखिल किए जाने वाले जवाब पर विचार करेंगे।’’

राजस्थान में बसपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए छह में से चार विधायक बुधवार रात दिल्ली पहुंचे।

विधायक वाजिब अली ने कहा कि ये लोग न्यायालय द्वारा बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों को दलबदल कानून के तहत जवाब मांगे जाने के मामले पर वकीलों से चर्चा करेंगे।

वाजिब अली के साथ-साथ राजेंद्र गुढ़ा, लाखन सिंह और संदीप यादव दिल्‍ली पहुंचे हैं वहीं एक अन्य विधायक जोगिंदर अवाना बृहस्पतिवार को दिल्ली जाएंगे। दीपचंद खेरिया तबीयत ठीक नहीं होने के कारण इनके साथ नहीं गए हैं।

उल्लेखनीय है कि संदीप यादव, वाजिब अली, दीपचंद खेरिया, लखन मीणा, जोगेंद्र अवाना और राजेंद्र गुढ़ा ने 2018 विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। ये सभी विधायक सितंबर 2019 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे। इसे दल बदल विरोधी कानून के तहत न्यायालय में चुनौती दी गई है। न्यायालय ने हाल ही में इन विधायकों से इस मामले में अपना अंतिम जवाब दाखिल करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos