लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के जन्मदिन पर जमकर थिरके MLA आकाश विजयवर्गीय, वीडियो हुआ वायरल

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 18, 2019 15:34 IST

मंगलवार को नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश जमकर डांस किया.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक ने मोदी का जन्मदिन भी कुछ अलग तरह से मनाया।नायक नही खलनायक हूं में गाने पर थिरकते नजर आए आकाश विजयवर्गीय

निगम अफ़सर की बल्ले से पिटाई कर चर्चा में आए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और क्षेत्र क्रमांक तीन की बीजेपी विधायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां वह एक बार प्रशासनिक लॉबी के बीच खलनायक बन चुके है! वही, अब क्षेत्र की जनता के बीच भी अपनी खलनायक वाली छवि पेश करते हुए नजर आ रहे है!

दरअसल, मौका था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का और बीजेपी विधायक ने मोदी का जन्मदिन भी कुछ अलग तरह से मनाया। फन पार्टी के नाम से इन्दौर शहर की सबसे बड़ी होटल को बुक किया। वहां पर क्षेत्र की जनता और बच्चो को इनवाइट किया। 

फन पार्टी के माध्यम से जहां बीजेपी विधयाक आकाश विजयवर्गीय ने  प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया। वही डांस और मस्ती का भी जमकर रंग जमा। खुद विधयाक आकाश विजयवर्गीय एक से बढ़कर एक गानों पर जमकर थिरके। लेकिन जब नायक नही खलनायक गाना बजा तो बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने उसे अपने तरीके से पेश किया और जमकर नायक नही खलनायक गाने पर थिरके। जनता की नजरों में विधायक नायक होता है लेकिन यह बल्लेमार विधायक अपने को खलनायक के रूप में पेश कर रहे है! 

बता दें कि बल्लेमार विधायक अभी कुछ समय पहले ही बल्ले से निगम अफ़सर की पिटाई करने के बाद ख़ूब सुर्खियों में आये थे। खुद पूरे मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी नेताओं को इस शर्मनाक हरकत पर नसीहत भी दी थी। लेकिन एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आकाश विजयवर्गीय ने खलनायक वाला रूप पेश किया। अब किस तरह से प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में एक्शन लेंगे यह देखने वाली बात होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया