लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के खेल मंत्री आठ महीनों तक गरीब परिवारों के राशन का खर्च उठाएंगे

By भाषा | Updated: June 2, 2021 12:02 IST

Open in App

आइजोल, दो जून कोविड-19 महामारी के कारण कई लोगों के बेरोजगार होने और खाद्य सामग्री खरीदने में आ रही मुश्किलों को देखते हुए मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते और पूर्व मंत्री सी वुल्लुअइया अपने अपने इलाके के गरीब लोगों के राशन का खर्च उठा कर रहे हैं।

2018 के विधानसभा चुनावों में आइजोल पूर्व-द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र से जीते रॉयते ने घोषणा की है कि वह आठ महीनों तक अपने क्षेत्र के 11,000 से अधिक गरीब लोगों के राशन का खर्च वहन करेंगे और वह अपने पैसे से यह खर्च उठाएंगे, न कि सरकारी निधि से।

खेल मंत्री ने मई में 11,087 लोगों के राशन का खर्च उठाया।

मिजोरम में आइजोल पूर्व-द्वितीय क्षेत्र कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।

आइजोल फुटबॉल क्लब के मालिक रॉयते ने कहा कि वह 2018 में विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद से ही गरीब लोगों के लिए अपना मासिक वेतन बचा रहे हैं।

इस बीच, पूर्व कानून मंत्री और प्रतिष्ठित पत्रकार सी वुल्लुअइया ने भी मई में आइजोल में दाव्रपुई वेंगटर क्षेत्र के 500 से अधिक गरीब परिवारों के राशन का खर्च उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos