लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते का ऐलान, कहा-सर्वाधिक बच्चों वाले माता-पिता को देंगे एक लाख रुपये

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2021 17:46 IST

मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता के लिए एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट रोमाविया रोयते आइजोल पूर्व -2 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।मिजोरम का जनसंख्या घनत्व 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी राष्ट्रीय औसत 382 से काफी कम है।देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं।

आइजोलः ऐसे समय में जब असम और देश के कुछ अन्य राज्य जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए दो बच्चों की नीति लेकर आए हैं। मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने बड़ी घोषणा कर दी है।

मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तहत सबसे अधिक बच्चों वाले परिवार को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। रविवार को फादर्स डे के अवसर पर नकद पुरस्कार की घोषणा की। रॉबर्ट रोमाविया रोयते आइजोल पूर्व -2 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दो बच्चों की नीति

मिजोरम के पड़ोसी राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में घोषण की थी कि उनकी सरकार क्रमिक रूप से दो बच्चों की नीति लागू करेगी। इस बीच, रविवार को उत्तर प्रदेश के विधि आयोग के अध्यक्ष आदित्य नाथ मित्तल ने कहा था कि बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि यह राज्य में समस्या पैदा कर रही है। 

मिजोरम का जनसंख्या घनत्व 52

मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने कहा कि मिजोरम का जनसंख्या घनत्व 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी राष्ट्रीय औसत 382 से काफी कम है। बांझपन दर और मिजो आबादी की घटती वृद्धि दर कई वर्षों से एक गंभीर चिंता का विषय है। रायते ने कहा कि पुरस्कार राशि उनके बेटे के स्वामित्व वाली नॉर्थ ईस्ट कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा प्रायोजित की जाएगी।

देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं

उनके इस कदम का उद्देश्य कम जनसंख्या वाले मिजो समुदायों को जनसंख्या वृद्धि को लिए प्रोत्साहित करना है। हालांकि, खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने बच्चों की न्यूनतम संख्या का जिक्र नहीं किया। यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई है, जब देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे हैं।

रविवार को ‘फादर्स डे’ के अवसर पर मंत्री ने घोषणा की कि वह अपने आइजोल पूर्वी-2 विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक संतान वाले पुरुष या महिला को एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देंगे। उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि ऐसे व्यक्ति को एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी दी जाएगी।

अरुणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व सबसे कम

संभवत:, प्रोत्साहन राशि का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी। मंत्री ने कहा कि मिजो समुदाय में जनसंख्या वृद्धि की कम दर गंभीर चिंता का विषय है। मिजोरम में कई मिजो जनजातियां रहती हैं। अरुणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है।

टॅग्स :मिजोरमअसमअरुणाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित