लाइव न्यूज़ :

सेना और लोगों के बीच झड़प के मद्देनजर मिजोरम म्यांमार से शरणार्थियों की दूसरी लहर के लिए तैयार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:22 IST

Open in App

(हेनरी एल. खोजोल)

आइजोल, 10 सितंबर बर्मा की निर्वासित सरकार ‘नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट’ के समर्थकों और सैन्य जुंटा बल के बीच झड़प के मद्देनजर मिजोरम म्यांमार से शरणार्थियों की दूसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। निर्वासित सरकार के समर्थकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रव्यापी विद्रोह का आह्वान किया था।

मंगलवार, सात सितंबर को विद्रोह के आह्वान के बाद सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर पहले ही 150 से अधिक लोग सीमा पार कर चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि म्यांमार के एक गांव में एनयूजी के समर्थकों और म्यांमार सेना के बीच भयंकर गोलीबारी की आवाजें मिजोरम के हनहथियाल जिले के निकटतम सीमावर्ती गांव थिंगसाई में भी सुनाई दीं।

म्यांमार के एनयूजी का गठन उन निर्वाचित सांसदों द्वारा किया गया है, जिन्हें सेना ने अपदस्थ कर दिया था।

हनहथियाल जिले के उपायुक्त एच. डोलियानबुआइया ने कहा कि बृहस्पतिवार से म्यांमार के लगभग 60 नागरिकों और म्यांमार सेना के बीच सशस्त्र संघर्ष से भागकर जिले में प्रवेश कर चुके हैं।

उन्होंने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, "हमारे जिले ने पहले ही म्यांमार के लगभग 700 शरणार्थियों को शरण दी है। पड़ोसी देश में देशव्यापी विद्रोह के बाद और लोगों के प्रवेश करने की संभावना है।"

मिजोरम म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। मिजोरम में पहले से ही म्यांमार के हजारों नागरिक रह रहे हैं, जो म्यांमार सेना (तत्माडव) द्वारा इस साल पहली फरवरी को लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार से सत्ता हथियाने के बाद अपना देश छोड़कर भाग आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार के अधिकतर नागरिकों को मानवीय आधार पर स्थानीय संगठनों और व्यक्तियों ने अस्थायी आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया है, जबकि अन्य अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि म्यांमार के अधिकांश नागरिक गैर सरकारी संगठनों द्वारा स्थापित अस्थायी आश्रयों में रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो