मिजोरम ने असम के साथ लगती सीमा पर निर्माण कार्य आंशिक रूप से रोका

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:04 IST2021-11-12T21:04:55+5:302021-11-12T21:04:55+5:30

Mizoram partially halts construction work on border with Assam | मिजोरम ने असम के साथ लगती सीमा पर निर्माण कार्य आंशिक रूप से रोका

मिजोरम ने असम के साथ लगती सीमा पर निर्माण कार्य आंशिक रूप से रोका

आइजोल, 12 नवंबर मिजोरम सरकार ने अंतर राज्यीय सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने के केंद्र के निर्देश के बाद असम के साथ लगती सीमा पर निर्माण गतिविधियां आंशिक तौर पर रोक दी है। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मिजोरम सरकार जुलाई में हुए गतिरोध के बाद सीमावर्ती इलाकों में पुलिस चौकियां और शिविरों को जोड़ने के लिए सड़कों तथा पुलों का निर्माण कर रही है। जुलाई में दोनों राज्यों के बीच हुई झड़पों में सात लोगों की मौत हो गयी थी।

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने मिजोरम सरकार को छह नवंबर को एक पत्र भेजा और उसे अंतर-राज्यीय सीमा पर विवादित इलाकों में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र के निर्देशों के बाद राज्य के गृह विभाग ने जिला प्रशासनों से विवादित इलाकों में यथास्थिति बनाए रखने और आपसी सहमति के बिना निर्माण गतिविधियां न करने को कहा है।

मिजोरम के तीन जिले - आइजोल, कोलासिब और मामित की 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा असम के कछार, हैलाकंदी और करीमगंज जिले से लगती है।

राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना ने बताया कि उनकी सरकार आवश्यकता के अनुसार मिजोरम की तरफ वाले सीमावर्ती इलाकों में गतिविधियां जारी रखेगी। अप्रिय घटनाओं से बचने और लोगों के बीच डर दूर करने के लिए सीमावर्ती इलाकों में राज्य पुलिस को तैनात किया जाएगा।

कोलासिब के उपायुक्त एच लालथंगलियाना ने दावा किया कि निर्माण गतिविधियां मिजोरम के क्षेत्र के भीतर की गयी और वे यथास्थिति का सम्मान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mizoram partially halts construction work on border with Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे