लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के मंत्री आर लालजिरलियाना कोविड-19 संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:13 IST

Open in App

आइजोल, 11 मई मिजोरम के ऊर्जा एवं बिजली मंत्री आर लालजिरलियाना मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 के लिये प्रदेश के प्रवक्ता और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के नोडल अधिकारी डॉ. पी लालमलसावमा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 71 वर्षीय मंत्री और उनकी पत्नी लालथंगमावाई रैपिड एंटीजन जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मंत्री के पुत्र वनलालरुअतफेला राल्ते का भी कोविड-19 संक्रमण को लेकर उपचार चल रहा है। वह आठ मई को संक्रमित पाए गए थे।

लालमलसावमा ने कहा कि तीनों घर पर पृथकवास में हैं।

लालजिरलियाना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा कि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे।

मंत्री ने बताया कि उनकी पत्नी को हालांकि हल्का बुखार था।

मिजो नेशनल फ्रंट के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में लालजिरलियाना के पास कला एवं संस्कृति, भूमि संसाधन, मृदा एवं जल संरक्षण तथा जिला परिषद व अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी है।

इस पूर्वोत्तर राज्य में अब तक उप मुख्यमंत्री तानलुइया समेत चार विधायक संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन