लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: मंत्री ने नहीं की वीआईपी दर्जे की परवाह, एक विधुर का घर बनाने के लिए मजूदरों के साथ किया काम

By भाषा | Updated: June 17, 2020 21:20 IST

मिजोरम के मंत्री रोमाविया रोयटे मुख्यमंत्री जोरमथंगा के मंत्रिमंडल में रोयटे खेल, पर्यटन और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी..के तीन विभाग संभाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने एक सामान्य मजदूर की तरह भारी पत्थरों को ढोकर श्रमदान दिया।53 वर्षीय मंत्री ने 13 और 15 जून को आइजोल के पूर्वी हिस्से में स्थित चिटे विंग में श्रमदान दिया।

आइजोल। मिजोरम के मंत्री रोमाविया रोयटे ने अपने वीआईपी दर्जे की परवाह करे बिना राजधानी आइजोल में एक विधुर व्यक्ति के आवास निर्माण में एक सामान्य मजदूर की तरह भारी पत्थरों को ढोकर श्रमदान दिया। रोयटे ‘तलावमनगेना’ में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। ‘तलावमनगेना मिजो समुदाय की नैतिक परंपरा है जिसमें निस्वार्थ सेवा प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री जोरमथंगा के मंत्रिमंडल में रोयटे खेल, पर्यटन और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी..के तीन विभाग संभाल रहे हैं। 53 वर्षीय मंत्री ने 13 और 15 जून को आइजोल के पूर्वी हिस्से में स्थित चिटे विंग में आवास निर्माण में यह श्रमदान दिया। यहां यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवक और स्थानीय परिषद के सदस्य एक व्यक्ति द्वारा दिए गए दान के बाद एक विधुर के आवास निर्माण में लगे हुए हैं। चिटे विंग आइजोल पूर्वी-II विधानसभा क्षेत्र में आता है और रोयटे यहीं से 2018 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने यह काम ख्याति पाने के लिए नहीं बल्कि ‘तलावमनगेना’ को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के वशीभूत किया था। उन्होंने कहा कि समाजिक कार्य या कोई भी अन्य श्रम बहुल कार्य अच्छे शारीरिक व्यायाम का भी हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि वह अपने निजी सुरक्षा अधिकारियों के साथ इस काम में फिर शामिल होंगे। रोयटे खिलाड़ी भी रह चुके हैं और अब भी नियमित व्यायाम करते हैं। मंत्री ने न केवल श्रमदान किया बल्कि विधुर व्यक्ति को 10,000 रुपये की आथिक सहायता रभी दी और स्थानीय कोविड-19 कार्य बल को मास्क प्रदान किए।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां