लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते लॉकडाउन सात दिन बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:08 IST

Open in App

आइजोल, 22 मई मिजोरम सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते शनिवार को आइजोल और अन्य जिला मुख्यालयों में पूर्ण लॉकडाउन को सात दिन के लिये बढ़ा दिया।

दस मई से लागू मौजूदा लॉकडाउन की अवधि 24 मई तड़के चार बजे खत्म होने वाली थी।

शनिवार को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है, ''कोविड-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि के मद्देनजर संबंधित प्राधिकरण ने लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर लगीं पाबंदियों को जारी रखने का निर्णय लिया है।''

मौजूदा लॉकडाउन को 31 मई तड़के चार बजे तक के लिये बढ़ा दिया गया है।

मिजोरम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 274 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,006 हो गई है। ठीक होने के बाद 113 लोगों को छुट्टी दे दी गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,341 है। 7,634 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?