मिजोरम: दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया चल बसा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:37 IST2021-06-13T22:37:39+5:302021-06-13T22:37:39+5:30

Mizoram: Head of world's largest family passes away | मिजोरम: दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया चल बसा

मिजोरम: दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया चल बसा

आइजोल (मिजोरम), 13 जून दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघाका उर्फ जियोन-आ का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जियोजन-आ 76 साल के थे। उनके परिवार में 39 पत्नियां, 94 संतानें तथा 33 पोते-पोतियां तथा नाती-नातिन हैं।

अस्पताल के निदेशक डॉ. लालरिंटलुंगा जहाउ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ जियोन-आ को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप था। उनका तीन दिनों से बक्तावंग गांव में उनके घर पर इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

जियोन-आ चना पॉल या छुआंथर संप्रदाय के नेता था, जिसे उनके दादा खुआंगतुआहा ने 1942 में मावंगकावन गांव से निष्कासन के बाद स्थापित किया था। तब से उनका (जियोन-आ)परिवार बक्तावंग गांव में रहता है, जो मिजोरम की राजधानी आइजोल से 55 किलोमीटर दूर है। खुआंगतुआहा के बेटे चना थे और उनके बेटे जियोन-आ हैं।

मुख्यमंत्री जोरामथांगा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लाल थनहावला, जोराम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने जियोन-आ के निधन पर शोक प्रकट किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mizoram: Head of world's largest family passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे