लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 चुनौतियों को मिजोरम ने सफलतापूर्वक पार किया है: पिल्लई

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:27 IST

Open in App

आइजोल, 26 जनवरी मिजोरम के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 से मुकाबले की चुनौतियों को पार करने में मिजोरम सफल हुआ है।

देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां लम्मुआल में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराने के बाद पिल्लई ने कहा कि मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए, महामारी से मरने वालों की संख्या सबसे कम रही और ठीक होने वालों की दर देश में सबसे ज्यादा रही।

राज्यपाल ने कहा कि यह राज्य सरकार के प्रयासों, चर्चों द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा, गैर सरकारी संगठनों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों के कारण संभव हो सका।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह ऐसी चीज है जिसके लिए इस कठिन समय में हम गर्व कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि पिछले साल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल 1,008 लोगों को गिरफ्तार किया।

पिल्लई ने अपने भाषण में इसके अलावा राज्य सरकार के तमाम कार्यों का उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान