लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: राज्यपाल ने कांग्रेस गृह मंत्री आर लालजिरलियाना का इस्तीफा किया स्वीकार

By भाषा | Updated: September 17, 2018 21:08 IST

लालजिरलियाना को गत मंगलवार को कारण बताओ नोटिस देकर शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के साथ उनके कथित संबंधों पर सफाई देने को कहा गया था।

Open in App

एजल, 17 सितंबर: मिजोरम के राज्यपाल के राजशेखरन ने सोमवार को राज्य के गृह मंत्री आर लालजिरलियाना का इस्तीफा मंजूर कर लिया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लालजिरलियाना को इससे पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।

इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले यह घटनाक्रम सामने आया है।

लल थनहावला नीत सरकार में शामिल लालजिरलियाना के पास गृह, ग्रामीण विकास और ऊर्जा मंत्रालय थे।

उन्होंने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले पार्टी की अनुशासन कार्रवाई समिति (डीएसी) ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा था।

मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहावला ने लालजिरलियाना के इस्तीफे को सोमवार को राज्यपाल राजशेखरन को भेज दिया।

मिजोरम के मुख्य सचिव अरविंद राय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर इस्तीफा मंजूर कर लिया।

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार लालजिरलियाना के मंत्रालयों का प्रभार अब मुख्यमंत्री देखेंगे।

लालजिरलियाना को गत मंगलवार को कारण बताओ नोटिस देकर शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के साथ उनके कथित संबंधों पर सफाई देने को कहा गया था।

रविवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया गया।

हालांकि लालजिरलियाना ने अपने इस्तीफे की वजह एजल के पूर्वी हिस्से में अलग सैतुल जिला नहीं बन पाने को बताया है।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह