लाइव न्यूज़ :

मिजोरम सरकार ने नर्स भर्ती में ‘विसंगतियों’ को लेकर जेडएमसी निदेशक को नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 12:45 IST

Open in App

आइजोल, आठ अक्टूबर मिजोरम सरकार ने हाल में नर्सों की भर्ती में कथित विसंगतियों को लेकर जोराम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) के निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

राज्य प्रशासन ने प्रदेश के इकलौते मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जॉन जोमिंगथांगा से बृहस्पतिवार को जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा। ऐसा आरोप है कि कुछ ‘नर्सों’, जिनके पास नर्सिंग का कोई प्रमाणपत्र नहीं था, उनकी भर्ती की गयी और उनका कोई निजी साक्षात्कार भी नहीं लिया गया।

भर्ती में कथित विसंगतियों को लेकर पांच अक्टूबर से स्वयंसेवी नर्स अस्पताल में प्रदर्शन कर रही हैं। इनकी एक सीमित अवधि के लिए अप्रैल में भर्ती की गयी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया गया।

मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट और प्रभावशाली संगठन मिजो स्टूडेंट्स यूनियन ने राज्य सरकार से परिणामों को रद्द करने का भी अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले महीने जेडएमसी में अनुबंध के आधार पर 50 नर्सों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे। 27 से 30 सितंबर के बीच हुए निजी साक्षात्कार के नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए गए। हालांकि नतीजों का विभिन्न वर्गों ने कड़ा विरोध किया। स्वयंसेवी नर्सों ने मांग की कि नतीजों में 14 अक्टूबर को या उससे पहले सुधार किया जाए।

जेडएमसी में एक स्वयंसेवी नर्स ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनमें से कम से कम 103 नर्स अस्पताल में काम कर रही हैं। उनकी 22,000 रुपये के मासिक वेतन पर कम से कम 100 दिनों के लिए भर्ती की गयी थी। उसने दावा किया कि सरकार के विज्ञापन में यह स्पष्ट जिक्र किया गया कि स्वयंसेवी नर्सों को 50 पदों पर भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन उनमें से केवल 14 ही चुनी गयी।

उसने आरोप लगाया कि कम से कम तीन उम्मीदवारों को बिना निजी साक्षात्कार लिए चुन लिया गया। साथ ही उसने दावा किया कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित