लाइव न्यूज़ :

मिजोरम सरकार अपने सभी पड़ोसी राज्यों के साथ शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने सभी पड़ोसी राज्यों के साथ शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह बात कही।

मिजोरम के मुख्यमंत्री के सलाहकार (तकनीकी) के ललसवमवेला ने यह भी स्पष्ट किया कि जोरमथंगा ने मिजोरम-असम अंतरराज्यीय सीमा पर बाड़ को विस्तार देने की बात कभी नहीं कही क्योंकि वहां कोई बाड़ है ही नहीं।

ललसवमवेला ने एक बयान में कहा, ''माननीय मुख्यमंत्री जोरमथंगा के नेतृत्व वाली मिजोरम सरकार हमेशा हमारे सभी पड़ोसी राज्यों और देशों के साथ शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है।''

एक खबर में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया था कि ''हम अपनी बाड़बंदी को विस्तार देने की कोशिश करेंगे।'' इस खबर का जिक्र करते हुए ललसवमवेला ने बताया कि जोरमथंगा ने 25 नवंबर को नयी दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मुलाकात के बाद कहा था कि ''हम उस दोस्ती को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जो पहले से हमारे बीच है।''

उन्होंने कहा, ''चूंकि मिजोरम और असम के बीच सीमा पर कोई बाड़ है ही नहीं तो उसे बढ़ाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। दोस्ती शब्द को बाड़ लगाने के रूप में लिया गया था, जो एक भ्रामक बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos