लाइव न्यूज़ :

मिजोरम सरकार ने सभी विभागों से अधिसूचनाएं अंग्रेजी और मिजो भाषा दोनों में जारी करने को कहा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 12:33 IST

Open in App

आइजोल, 23 जून मिजोरम सरकार ने अपने सभी विभागों को अंग्रेजी और मिजो दोनों भाषाओं में अधिसूचनाएं जारी करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिकारियों और आम जनता में भ्रम और गलतफहमी न होने पाए।

यह निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग ने एक परिपत्र के जरिए मंगलवार को जारी किया।

इसमें कहा गया, “मिजोरम सरकार को पता चला है कि राज्य सरकार के तहत आने वाले विभागों एवं कार्यालयों द्वारा जारी कुछ आधिकारिक दस्तावेजों में या तो अंग्रेजी या फिर मिजो भाषा का प्रयोग करने से ऐसे दस्तावेज संबंधित अधिकारियों और जनता को पूरी तरह समझ में नहीं आ पाते हैं।”

परिपत्र में कहा गया कि कुछ मामलों में लक्षित समूहों को आने वाली इन समस्याओं के मद्देनजर, राज्य सरकार ने समाधान निकालने के तरीकों पर विचार किया है।

इसमें कहा गया, “मिजोरम सरकार के अधीन सभी विभागों या कार्यालयों को सलाह दी जाती है कि वह सरकारी साधनों, अधिसूचनाओं, कार्यालय ज्ञापन आदि का अंग्रेजी एवं मिजो संस्करण जारी करने के लिए कदम उठाएं जिन्हें अधिकतर अधिकारियों या आम जनता के लिए जारी किया जाता है।”

परिपत्र में कहा गया कि मिजोरम सरकार ने अगस्त 1987 में पहले ही अधिसूचित किया था कि कुछ शर्तों के साथ सभी स्तरों पर राज्य प्रशासन के सभी आधिकारिक उद्देश्यों में मिज़ो भाषा का उपयोग किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग