लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: कांग्रेस के पूर्व मंत्री बुद्ध धन चकमा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, BJP में हो सकते हैं शामिल

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 16, 2018 17:30 IST

एमपीसीसी की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र एमपीसीसी के अध्यक्ष लल थनहवला को संबोधित था जो मुख्यमंत्री भी हैं। विधानसभा सचिव एस आर झोखुमा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हेफेई ने चकमा का सदन से इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

Open in App

मिजोरम के पूर्व मंत्री बुद्ध धन चकमा ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ दी। वह बीजेपी में शामिल होंगे। प्रदेश विधानसभा में अपने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद चकमा ने यहां पार्टी पदाधिकारियों को मिजोरम प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

एमपीसीसी की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र एमपीसीसी के अध्यक्ष लल थनहवला को संबोधित था जो मुख्यमंत्री भी हैं। विधानसभा सचिव एस आर झोखुमा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष हेफेई ने चकमा का सदन से इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

40 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल 28 नवंबर को चुनाव होगा। बीजेपी की मिजोरम इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर जॉन वी हलुना ने कहा कि चकमा मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा चकमा को विधानसभा चुनाव में तुईचवांग सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

चकमा के इस्तीफे के साथ हाल में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या तीन हो गई है। मौजूदा विधानसभा में विधायकों की संख्या घटकर 37 हो गयी है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों की संख्या 31 जबकि विपक्षी एमएनएफ के विधायकों की संख्या छह है।

टॅग्स :मिज़ोरम चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह