लाइव न्यूज़ :

मिजोरम चुनाव: वायरलेस संचार तंत्र से जुड़े सभी मतदान केंद्र, आज होंगे 40 सीटों के लिए मतदान

By भाषा | Updated: November 28, 2018 05:37 IST

मिजोरम के पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण और सशस्त्र शाखा) जोसफ लालछुआना ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार के दायरे में लाया जाएगा। इससे मतदान के बारे में समय से जानकारी मिल सकेगी।

Open in App

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अधिकारियों ने पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार तंत्र से जोड़ने का फैसला किया है। मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए बुधवार को चुनाव होने हैं और राज्य के कई क्षेत्र दुर्गम हैं।

मिजोरम के पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण और सशस्त्र शाखा) जोसफ लालछुआना ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार के दायरे में लाया जाएगा। इससे मतदान के बारे में समय से जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव तक, सभी क्षेत्रों को वायरलेस प्रौद्योगिकी से नहीं जोड़ा जाता था। इससे दूरदराज के मतदान केंद्रों से जानकारी देर से प्राप्त होती थी।

उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्य का कोई भी क्षेत्र संचार के दायरे से दूर नहीं रह पाएगा।

चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रणाली के संचालन के मद्देनजर मिजोरम पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए थे।

लालछुआना ने कहा, "हम इसमें गर्व महसूस करते हैं। हमने अपने डीजीपी बालाजी श्रीवास्तव की प्रत्यक्ष निगरानी में इसका परीक्षण किया है...।’’ मिजोरम में 7,70,395 मतदाता हैं जो 1,164 मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। त्रिपुरा के छह शिविरों में रहने वाले ब्रू शरणार्थियों के लिए ममित जिले के कानहमुन गांव में अतिरिक्त 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए लालछुआना ने कहा कि असम, मणिपुर और त्रिपुरा के साथ राज्य की सीमाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। मिजोरम के डीजीपी ने इन राज्यों में अपने समकक्षों से सहयोग मांगा है।

 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमिज़ोरम चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?