लाइव न्यूज़ :

असम के साथ सीमा विवाद से निपटने के लिए मिजोरम ने सीमा आयोग का गठन किया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:52 IST

Open in App

आइजोल, 23 जुलाई मिजोरम सरकार ने असम के साथ सीमा विवाद से निपटने के लिए एक सीमा आयोग का गठन किया है।

बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि सीमा आयोग की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री तवंलुइया करेंगे और इसके उपाध्यक्ष गृह मंत्री लालचमलियाना होंगे।

सीमा आयोग का गठन ऐसे समय में हुआ है जब विभिन्न सीमा विवादों को सुलझाने की कोशिश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर का दौरा करने वाले हैं।

राज्य के गृह विभाग के सचिव को सदस्य सचिव बनाया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि आयोग मिजोरम-असम सीमा विवाद के विभिन्न पहलुओं पर विचार करेगा।

आयोग में तीन मंत्रियों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के अलावा प्रमुख गैर सरकारी संगठनों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, इनर लाइन रिजर्व फॉरेस्ट डिमांड पर संयुक्त कार्रवाई समिति के एक-एक सदस्य होंगे।

पूर्व लोकसभा सदस्य सी एल रुआला और राज्य के पूर्व गृह सचिव लालबियाकजामा को भी आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम-असम सीमा से लगे कोलासिब जिले के ऐतलांग हनार और बुआर्चेप इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

मिजोरम के पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) लालबियाकथांगा खियांगते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोनों राज्यों के बल अब सीमावर्ती इलाकों में डेरा डाले हुए हैं और आगाह किया कि अगर दोनों पक्षों ने कोई प्रयास किया तो किसी भी समय गंभीर टकराव हो सकता है।

उन्होंने हालांकि कहा कि 10 जुलाई के गतिरोध के बाद से असम पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos