लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में आठ महीने के बच्चे समेत दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 28, 2020 11:36 IST

Open in App

आइजोल, 28 दिसंबर मिजोरम में आठ महीने के एक बच्चे समेत दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4184 हो गयी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लांगतलाई जिले में रैपिड एंटीजन जांच से संक्रमण के दोनों मामलों की पुष्टि हुई। संक्रमित पायी गयी एक महिला लांगतलाई में एक अस्पताल में नर्स है। दोनों मरीजों में संक्रमण के लक्षण मिले।

मिजोरम में 127 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें आइजोल जिले में 64, लांगतलाई में 11, सेरछिप में चार, कोलासिब में आठ, चम्फाई में चार, सैतुल में दो और हनाथियाल में तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

सिआहा, मामित और खावज्वाल जिले कोविड-19 से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 4049 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 103 नमूनों की जांच के साथ अब तक 1,76,234 नमूनों की जांच की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में ठीक होने की दर 96.78 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर