लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: चकमा परिषद के सीईएम रसिक मोहन चकमा ने इस्तीफा दिया, भाजपा के छह सदस्य एमएनएफ में शामिल

By भाषा | Updated: March 30, 2021 11:27 IST

Open in App

आइजोल, 30 मार्च चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) रसिक मोहन चकमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

रसिक मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के सदस्य हैं। सीएडीसी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रसिक ने अपना इस्तीफा राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को सोमवार को सौंपा।

परिषद के अध्यक्ष एच अमरेश चकमा को 26 मार्च को बजट सत्र की पहली बैठक के दौरान लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद हटा दिया गया था जिसके दो दिन बाद रसिक ने इस्तीफा दिया है।

वक्तव्य में कहा गया कि रसिक मोहन चकमा के इस्तीफे के साथ ही सीएडीसी की वर्तमान कार्यकारी समिति भंग हो गई है और नई समिति का गठन किया जाएगा।

इस बीच सीएडीसी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके आठ में से छह सदस्य पार्टी छोड़कर 27 मार्च को एमएनएफ में शामिल हो गए।

एमएनएफ की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

वक्तव्य में बताया गया कि एमएनएफ के नेता और खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने बुद्धलीला चकमा, अजय कुमार चकमा, ओनीश मय चकमा, अनिल कांति चकमा, हीरानंद तोंगचांगया और संजीव चकमा को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान सोमवार को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे