लाइव न्यूज़ :

मिजोरम भाजपा इकाई ने मुख्यमंत्री से असम तथा त्रिपुरा के साथ सीमा विवाद निपटाने की अपील की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 12:50 IST

Open in App

आइजोल, 22 जून मिजोरम की भाजपा इकाई ने मुख्यमंत्री जोरामथंगा से असम और त्रिपुरा के साथ राज्य के सीमा विवाद का निपटारा करने की अपील की है।

भाजपा की प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री को सोमवार को लिखे एक पत्र में कहा कि केन्द्र पूर्वोत्तर राज्यों के बीच सीमा विवादों को सुलझाने चाहता है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी पूर्वोत्तर राज्यों को कम से कम दो मौकों पर द्विपक्षीय बातचीत के जरिए अंतरराज्यीय सीमा विवादों को सुलझाने का निर्देश दिया है।

पत्र में कहा गया कि जोरामथंगा के नेतृत्व वाली ‘मिजो नेशनल फ्रंट’ (एमएनएफ) को ऐसे समय में, जब भाजपा केन्द्र और दो पड़ोसी राज्यों में सत्ता में है, असम और त्रिपुरा के साथ सीमा विवाद को हल करने का अवसर खोजना चाहिए।

एमएनएफ, भाजपा नीत नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) का साझेदार है। इससे पहले ‘मिजोरम प्रेस्बिटेरियन चर्च’ के शीर्ष सदस्यों ने भी जोरामथंगा से पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा विवाद को हल करने की अपील की थी।

मिजोरम, असम के साथ लगभग 164.6 किलोमीटर लंबी और त्रिपुरा के साथ लगभग 66 किलोमीटर अंतर-राज्यीय सीमा साझा करता है। मिजोरम और असम के बीच सीमा विवाद लंबे समय से लंबित मुद्दा है, जो आज तक अनसुलझा है। 1995 से इस मुद्दे पर कई बार बातचीत की गई, जो बेनतीजा ही रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos