मिजोरम भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:11 IST2021-11-18T21:11:53+5:302021-11-18T21:11:53+5:30

Mizoram BJP delegation meets Union Minister Jitendra Singh | मिजोरम भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

मिजोरम भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भाजपा की मिजोरम इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और राज्य की राजनीतिक स्थिति तथा विकास परियोजनाओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने कहा कि नेताओं ने मिजोरम के लोगों और विशेष रूप से चकमा समुदाय से संबंधित मुद्दों पर बात की।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार के भाजपा सदस्यों और उसके समर्थकों के खिलाफ भेदभाव दिखाने वाले कुछ उदाहरणों की ओर भी मंत्री का ध्यान दिलाया ।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि केंद्र पूर्वोत्तर को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

सिंह ने कहा कि मिजोरम के समृद्ध जैव-संसाधनों को ध्यान में रखते हुए राज्य में नींबू वर्ग के खट्टे फलों (सिट्रस फ्रूट) के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री तथा भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य निरुपम चकमा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव (अल्पसंख्यक मोर्चा) डेलसन नोटलिया, महासचिव (संगठन) एन सी मुनकिमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेबी रुआलछिंगा, पूर्व विधायक सपलियाना वंदिर और लाई, मारा, चकमा स्वायत्त जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य एन ज़खाई शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mizoram BJP delegation meets Union Minister Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे