लाइव न्यूज़ :

मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना साइलो कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:37 IST

Open in App

आइजोल, सात अक्टूबर मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष लालरिनलियाना साइलो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 62 वर्षीय नेता साइलो के अलावा उनकी पत्नी टी लालथंगपुई और बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष और उनके बेटे में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं है जबकि उनकी पत्नी में बीमारी के लक्षण हैं। परिवार के तीनों सदस्यों ने खुद को पृथक कर लिया है।

विधानसभा अध्यक्ष समेत अब तक कम से कम सात विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें तीन मंत्री भी शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित होने वाले विधायकों में से पांच ठीक भी हो चुके हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के लालरिनलियाना (61) का इस समय आइजोल के पास जोरम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मिजोरम में कोविड-19 को लेकर आधिकारिक प्रवक्ता डॉ पचुआ लालमलसामा ने बताया कि इस बीच, चार सदस्यीय केंद्रीय टीम जोकि भारत-म्यांमार सीमा के नजदीक चम्फाई जिले का दौरा करने वाली थी उसने अपनी यात्रा एक दिन के लिए टाल दी है।

गौरतलब है कि पड़ोसी देश म्यांमार के हजारों शरणार्थी इस समय चम्फाई में रह रहे हैं।

मिजोरम में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की सलाहकार एवं महामारी विशेषज्ञ डॉ विनीता गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय टीम मंगलवार को आइजोल पहुंची।

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गयी है और इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16 हजार से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए