लाइव न्यूज़ :

मिजोरम Exit Polls 2018: कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट कांटे की टक्कर, बीजेपी का सूपड़ा साफ

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 10, 2018 15:39 IST

Mizoram Assembly Election Exit Polls 2018: आजाद भारत कि इतिहास में पहली बार यसी साल बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने परचम लहराया था। जानिए मिजोरम में क्‍या होगा-

Open in App

मिजोरम में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं। मिजोरम कांग्रेस का किला है। यहां भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव तब भी बिल्कुल निष्क्रिय रहा जब पूरे देश में बीजेपी की लहर चल रही थी। केंद्र में अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी आने के बाद भी कांग्रेस के इस‌ किले पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

लेकिन इस बार के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि अमित शाह का पूरा जोर नॉर्थ-ईस्ट पर है। आजाद भारत कि इतिहास में पहली बार इसी साल बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने परचम लहराया था।

आज भी अपनी सभी सभाओं में अमित शाह यह दावा कर रहे हैं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी नॉर्थ-ईस्ट की सभी सीटों जीत दर्ज करेगी। ऐसे में मिजोरम के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि लोकसभा चुनावों में कुछ ही महीने शेष हैं।

ऐसे में एग्जिट पोल्स के नतीजे बेहद मायने रखते हैं। यहां कांग्रेस, मिजो नेशनल फ्रंट और बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही हैं। जानिए, किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें-

मिजोरम में लल थनहवना का किला खतरे में

टाइम्स नाऊ व सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मिजोरम में कांग्रेस की सबसे मजबूत किले के ढहने का अनुमान जताया गया है। यहां अब लल थनहवला की कुर्सी खतरे में है। यहां कांग्रेस को 40 सीटों में महज 16 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि विपक्ष मिजो नेशनल फ्रंट को कुल 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में जोड़तोड़ देखने को मिल सकता है।

चैनलबीजेपीकांग्रेसमिजो नेशनल फ्रंट
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स01618

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013 परिणाम

मिजोरम में कांग्रेस ने 2013 चुनाव में 40 में से 34 सीटें जीती थीं। इसके बाद लल थनहवाला के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इस बार मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले गए थे। मिजोरम में इस बार 75 फीसदी मतदान हुआ था।

टॅग्स :एग्जिट पोल्समिज़ोरम चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मिज़ो नेशनल फ्रंटलाल थान्हावलाविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह