मिजोरम Exit Polls 2018: कांग्रेस और मिजो नेशनल फ्रंट कांटे की टक्कर, बीजेपी का सूपड़ा साफ
By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 10, 2018 15:39 IST2018-12-07T18:33:32+5:302018-12-10T15:39:14+5:30
Mizoram Assembly Election Exit Polls 2018: आजाद भारत कि इतिहास में पहली बार यसी साल बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने परचम लहराया था। जानिए मिजोरम में क्या होगा-

Mizoram Assembly Election Exit Polls 2018
मिजोरम में विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं। मिजोरम कांग्रेस का किला है। यहां भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव तब भी बिल्कुल निष्क्रिय रहा जब पूरे देश में बीजेपी की लहर चल रही थी। केंद्र में अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी आने के बाद भी कांग्रेस के इस किले पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
लेकिन इस बार के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि अमित शाह का पूरा जोर नॉर्थ-ईस्ट पर है। आजाद भारत कि इतिहास में पहली बार इसी साल बीजेपी ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने परचम लहराया था।
आज भी अपनी सभी सभाओं में अमित शाह यह दावा कर रहे हैं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी नॉर्थ-ईस्ट की सभी सीटों जीत दर्ज करेगी। ऐसे में मिजोरम के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि लोकसभा चुनावों में कुछ ही महीने शेष हैं।
ऐसे में एग्जिट पोल्स के नतीजे बेहद मायने रखते हैं। यहां कांग्रेस, मिजो नेशनल फ्रंट और बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही हैं। जानिए, किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें-
मिजोरम में लल थनहवना का किला खतरे में
टाइम्स नाऊ व सीएनएक्स के एग्जिट पोल में मिजोरम में कांग्रेस की सबसे मजबूत किले के ढहने का अनुमान जताया गया है। यहां अब लल थनहवला की कुर्सी खतरे में है। यहां कांग्रेस को 40 सीटों में महज 16 सीटें मिलती नजर आ रही है। जबकि विपक्ष मिजो नेशनल फ्रंट को कुल 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में जोड़तोड़ देखने को मिल सकता है।
| चैनल | बीजेपी | कांग्रेस | मिजो नेशनल फ्रंट |
| टाइम्स नाउ-सीएनएक्स | 0 | 16 | 18 |
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2013 परिणाम
मिजोरम में कांग्रेस ने 2013 चुनाव में 40 में से 34 सीटें जीती थीं। इसके बाद लल थनहवाला के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। इस बार मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले गए थे। मिजोरम में इस बार 75 फीसदी मतदान हुआ था।