लाइव न्यूज़ :

मिजोरम चुनाव 2018: मिजोरम में करीब 75% मतदान, 108 साल की महिला ने भी डाला वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2018 21:12 IST

Mizoram Assembly election 2018 Live Update (मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 लाइव अपडेट): मिजोरम में लल थनहवला के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। बीजेपी और मिजो नेशनल फ्रंट कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं।

Open in App

मिजोरम विधान सभा की 40 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। राज्य में लल थनहवला के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है। बीजेपी और मिजो नेशनल फ्रंट कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं। राज्य के चुनावी इतिहास में पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार के दायरे में लाया जाएगा। इससे मतदान के बारे में समय से जानकारी मिल सकेगी। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रणाली के संचालन के मद्देनजर मिजोरम पुलिस कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए थे। मिजोरम में 7,70,395 मतदाता हैं इसमें करीब 75 फीसदी मतदान हुआ। त्रिपुरा के छह शिविरों में रहने वाले ब्रू शरणार्थियों के लिए ममित जिले के कानहमुन गांव में अतिरिक्त 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के मद्देनजर असम, मणिपुर और त्रिपुरा के साथ राज्य की सीमाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है।

मिजोरम विधान सभा चुनाव 2018 के Live Updates-

28 Nov, 18 06:52 PM

मिजोरम में 5 बजे तक 75% मतदान

मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार को की जा रही है वोटिंग में 5 बजे तक तक 75 फीसदी तक मतदान हुए हैं। प्रदेश में एक ही चरण में मतदान संपन्न हो जाएगा।

 

28 Nov, 18 05:57 PM

मिजोरम में दोपहर 3 बजे तक 58 फीसदी मतदान

मिजोरम में बुधवार को विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे मतदान में दोपहर तीन बजे तक कुल 58 फीसदी मतदान हो जाने की खबर मुख्य चुनाव आयुक्त के ऑफ‌िस ने दी थी।

28 Nov, 18 02:15 PM

मिजोरम में दोपहर 1 बजे तक 49 प्रतिशत मतदान

मिजोरम विधान सभा की 40 सीटों के लिए सुबह सात बजे से जारी मतदान में दोपहर एक बजे तक 49 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। राज्य में शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

 

28 Nov, 18 12:42 PM

मिजोरम के मामिट जिले में मतदान कर रहे हैं ब्रू शरणार्थी

 त्रिपुरा में रह रहे ब्रू शरणार्थियों के लिए मिजोरम के मामिट जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित गांव खनहमून में मतदान की व्यवस्था की गयी है। राज्य विधानसभा चुनाव से पहले 11,232 ब्रू मतदाताओं के लिए मतदान का स्थान तय किया जाना सबसे विवादास्पद विषय बन गया था। इस मुद्दे को लेकर चुनाव से दो हफ्ते से भी कम समय पहले मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस बी शशांक को हटाना पड़ गया।

मिजोरम विधान सभा चुनाव 2018 के लिए मतदान करते ब्रू शरणार्थी।

28 Nov, 18 12:20 PM

मिजोरम में वोट देने के बाद महिला

28 Nov, 18 11:45 AM

मिजोरम चुनाव में सुबह 11 बजे तक 29 प्रतिशत वोटिंग

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुबह 11 बजे तक 29 प्रतिशत वोटरों ने अपना मत डाल दिया था। मिजोरम में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू है। चुनाव आयोग के अनुसार शाम चार बजे तक राज्य में मतदान होगा।

28 Nov, 18 11:12 AM

इतिहास: मिजोरम को 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था

मिजोरम शांति समझौत के बाद इसे 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इससे पहले मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश था।

28 Nov, 18 10:05 AM

मिजोरम इलेक्शन पर इंस्टाग्राम यूजर्स ग्राफ और आंकड़ों के माध्यम से रख रहे हैं अपनी बात

28 Nov, 18 09:50 AM

मिजोरम में सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदाता वोट दे चुके हैं

मिजोरम में सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदाता वोट दे चुके हैं। राज्य की 40 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू  हुई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1067630384605736960

28 Nov, 18 09:01 AM

मिजोरम की राजधानी आइजोल के जरकावत-2 पोलिंग स्टेशन पर वोट देने वाले मतदाता

28 Nov, 18 08:44 AM

मिजोरम चुनाव पर एक इंस्टा यूजर का रिएक्शन

28 Nov, 18 08:41 AM

मिजोरम चुनाव पर एक इंस्टा यूजर ने दिया अपना रिएक्शन।

 

View this post on Instagram

Giving preference beyond border is not universally acceptable. . . Artist: @john_lrta_khiangte . . . #shashankout #supportchuaungo #mizoram #mizoramelection2018

A post shared by Mizoram Instagram (@mizoram_insta) on Nov 7, 2018 at 4:23am PST

28 Nov, 18 08:31 AM

मिजोरम: मतदान केंद्र के बाहर वोटरों की लंबी कतार, कांग्रेस-बीजेपी-मिजो नेशनल फ्रंट की किस्मत का कर रहे हैं फैसला

मिजोरम के चुनाव बुथों पर वोटरों की लंबी कतार दिख रही है। राज्य में सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू है। राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

28 Nov, 18 08:19 AM

मिजोरम के सीएम लल थनहवला ने बीजेपी पर लगाया था गंभीर आरोप

मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले राज्य के कांग्रेसी सीएम लल थनहवला ने बीजेपी पर मतदाताओं को पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने कांग्रेस को आरोपों पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

 

28 Nov, 18 07:38 AM

आइज़वाल के एक पोलिंग बूथ का नजारा

मिजोरम की 40 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां देखिए आइजवाल के एक पोलिंग बूथ का नजारा।

28 Nov, 18 07:29 AM

मिजोरम में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 4 बजे तक मतदाता दे सकेंगे वोट

मिजोरम में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार राज्य में शाम चार बजे तक मतदाता अपना वोट दे सकेंगे। 

 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमिज़ोरम चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मिज़ो नेशनल फ्रंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए