लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में स्कूलों के फिर से खुलने पर अभिभावको की मिली-जुली प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति देने के डीडीएमए के कदम पर अभिभावकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने इसे पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक बताया वहीं कुछ ने त्योहारों को लेकर कोविड के खतरे और प्रदूषण के स्तर को लेकर चिंता जताई।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को फैसला किया कि 50 प्रतिशत छात्रों के साथ एक नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे। हालांकि कक्षाएं ‘हाइब्रिड’ तरीके से जारी रहेंगी और किसी भी छात्र को कक्षा में उपस्थित होने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

महामारी के कारण 19 महीने से अधिक समय से स्कूल बंद हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट रोहित गुप्ता ने कहा, "इसकी काफी जरूरत थी। हम अब जानते हैं कि हमें कोविड के साथ रहना सीखना होगा। यह आवश्यक था कि स्कूल फिर से खुलें क्योंकि पढ़ाई को भारी नुकसान हुआ है और उसकी भरपाई का यही एकमात्र तरीका है।’’

अखिल भारतीय अभिभावक संघ (एआईपीए) के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का कहना ​​है कि सभी कक्षाओं के लिए स्कूल पहले ही खुल जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों, विशेष रूप से सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली में, को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। कभी नहीं से देर भली।’’

कुछ अभिभावकों ने फैसले के समय को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कोविड के खतरे के साथ ही त्योहारों में भारी भीड़ होगी। महामारी से पहले भी हर साल नवंबर में खतरनाक प्रदूषण के स्तर के कारण स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ता था। डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ हिमांशु ने कहा, "स्कूलों को कुछ और सप्ताह के लिए बंद रखना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो