लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में भारत बंद का रहा मिलाजुला असर

By भाषा | Updated: September 27, 2021 23:57 IST

Open in App

लखनऊ, 27 सितंबर केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत 'भारत बंद' का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा।

उत्तर प्रदेश में बंद का ज्यादातर असर नोएडा और गाजियाबाद समेत राज्य के पश्चिमी इलाकों में दिखाई दिया। हालांकि मथुरा और आगरा में बंद का कोई असर नहीं दिखा और वहां बाजार सहित अन्य प्रतिष्ठान खुले रहे। राज्य के बाकी हिस्सों में भारत बंद का कोई खास असर नजर नहीं आया।

राजधानी लखनऊ में भारत बंद का कोई विशेष प्रभाव नहीं दिखा। सोमवार होने के कारण ज्यादातर दुकानें सामान्य तरीके से खुलीं और कामकाज भी रोजमर्रा की ही तरह हुआ। राज्य के बाराबंकी, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, आंबेडकर नगर, बलिया तथा कुशीनगर समेत विभिन्न जिलों से भी भारत बंद का मिलाजुला असर होने की सूचना है।

भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अधिकारियों से कहा गया था कि वे भारत बंद को ध्यान में रखते हुए गश्ती तेज करें। सुनिश्चित करें कि आमजन को कोई समस्या ना हो। जो भी कार्यक्रम हों, उनकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी जरूर कराएं। रेलवे, बस अड्डों पर सतर्कता बरतें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रखी जाए।

राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन और उनके 'भारत बंद' के आह्वान का समर्थन करते हुए आज कहा कि किसानों को सम्मान नहीं देने वाली भाजपा ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

सपा प्रमुख ने सोमवार को ट्वीट के जरिये किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। यादव ने ट्वीट किया, ''संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान नहीं करने वाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे