लाइव न्यूज़ :

मिथुन चक्रवर्ती से जन्मदिन पर कोलकाता पुलिस ने की पूछताछ, फिल्मी डायलॉग बोलना पड़ा भारी! जानें क्या है विवाद

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2021 12:33 IST

बॉलीवु़ड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन है। हालांकि, उनके लिए ये दिन अच्छा साबित नहीं हुआ। कोलकाता पुलिस ने उनके चुनावी भाषण पर विवाद को लेकर आज उनसे पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता पुलिस ने मिथुन चक्रवर्ती के चुनावी भाषण पर विवाद को लेकर उनसे वर्चुअली पूछताछ कीभाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने एक रैली में भाषण दिया थाइस भाषण में उन्होंने अपने कुछ फिल्मी डायलॉग्स भी दोहराए, जिसके खिलाफ एफआईआर हुई थी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान उनके एक भाषण को लेकर विवाद पर कोलकाता पुलिस ने बुधवार को उनसे पूछताछ की। मिथुन चक्रवर्ती का आज जन्मदिन भी है। मिथुन चक्रवर्ती चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार उनके चुनाव में भाषण को लेकर कोलकाता पुलिस ने वर्चुअल पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। बंगाल में अप्रैल-मई में हुए चुनाव में 71 वर्षीय मिथुन भाजपा के स्टार प्रचारक भी रहे थे।  

बताया जाता है कि भाजपा में मिथुन के शामिल होने के बाद 7 मार्च को दिए गए भाषण को लेकर पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। इस भाषण को लेकर एक एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि इस भाषण ने 2 मई को नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा भड़काने में भूमिक निभाई।

मिथुन एफआईआर दर्ज होने के बाद इसे रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट भी गए थे। उन्होंने हाई कोर्ट से कहा था कि उन्होंने केवल अपनी फिल्मों के संवाद बोले थे। कोर्ट ने हालांकि तब पुलिस को एक्टर से वर्चुअली पूछताछ करने का निर्देश दिया था।

मिथुन ने अपने भाषण में क्या कहा था?

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने भाषण में अपनी ही फिल्मों के कुछ मशहूर डायलॉग्स बोले थे। इसमें 2006 की फिल्म 'एमएलए: फटाकेस्टो' शामिल है। मिथुन ने इस फिल्म का डायलॉग दोहराते हुए अपने भाषण में कहा था- मारबो एखने....लाश पोरबे शोशाने (मारूंगा यहां लाश गिरेगी शमशान में)।

साथ ही उन्होंने कुछ और डायलॉग भी बोले। उन्होंने कहा था- मैं जोलधरा सांप भी नहीं हूं, मैं कोबरा हूं, एक दंश में तुम तस्वीर बन जाओगे। 

इन्ही बयानों को लेकर कोलकाता के मानिकतला थाने में मामला दर्ज कराया गया था। बता दें कि बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद राज्य में हिंसा देखने को मिली थी। इसमें टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। पिछले महीने मख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इस हिंसा में कम से कम 16 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट