लाइव न्यूज़ :

मिथिला के आम को दुनिया का बाजार दिलाने की होगी पहल: अश्वनी चौबे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 3, 2019 19:39 IST

अश्वनी चौबे ने यह बात मैथिल पत्रकार ग्रुप की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित तीसरे मिथिला आम महोत्सव में कही। इसके सह आयोजक प्रेस एसोसियेशन, द वूमेंस प्रेस कॉपर्स एवं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया थे। 

Open in App
ठळक मुद्देअश्वनी चौबे ने कहा कि केंद्र की नरेंद मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर कदम उठा रही है।मैथिल पत्रकार ग्रुप के संतोष ठाकुर और दीपक झा ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम अगले वर्ष से मिथिला के आम उत्पादकों को भी यहां पर लाएं।

संवाददाता, नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा है कि मिथिला के आम को दुनिया के बाजार में जगह दिलाने के लिए पहल की जाएगी। इसके लिए वाणिज्य मंत्रालय और अन्य व्यवसायिक संगठनों से चर्चा की जाएगी। यहां के मालदा, जर्दालु, बंबई किस्म के आम दुनिया के किसी भी अन्य आम की तुलना में कम नहीं है। केवल उन्हें बाजार तक पहुंच देने की जरूरत है। वह अपनी जगह अपनी क्वालिटी से स्वयं बना लेंगे। अश्वनी चौबे ने यह बात मैथिल पत्रकार ग्रुप की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित तीसरे मिथिला आम महोत्सव में कही। इसके सह आयोजक प्रेस एसोसियेशन, द वूमेंस प्रेस कॉपर्स एवं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया थे। 

अश्वनी चौबे ने कहा कि केंद्र की नरेंद मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर कदम उठा रही है। ऐसे में फलों के बड़े बाजार को भी हम इसके लिए उपयोग करना चाहते हैं। बिहार के मिथिलांचल में आम की कई वैरायटी या किस्म ऐसी है कि वे दुनिया के श्रेष्ठतम आम का मुकाबला कर सकते हैं। उन्हें बाजार कैसे मिलेगा। उसकी पैदावर में किस तरह के सुधार या बेहतरी की जरूरत है, इसके लिए कैसे एक विस्तृत बाजार प्रवेश का अभियान चलाया जा सकता है, इस पर कार्य करने की जरूरत है। हम इसके लिए समुचित कदम उठाएंगे। मैथिल पत्रकार ग्रुप ने मिथिला के आम को दिल्ली में लोगों के बीच रखा है, इसके लिए हम उनका धन्यवाद भी करते हैं। 

मैथिल पत्रकार ग्रुप के संतोष ठाकुर और दीपक झा ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि हम अगले वर्ष से मिथिला के आम उत्पादकों को भी यहां पर लाएं। उनके आम को बिक्री के लिए यहां पर रखें। फिलहाल तक हम केवल आम खाने के लिए लोगों को आमंत्रित करते रहे हैं। लेकिन अगले वर्ष से आम की बिक्री का विकल्प भी दिया जाएगा क्योंकि मिथिला के आम की काफी मांग यहां पर है। हमें उम्मीद है कि इसके माध्यम से हम मिथिलांचल बिहार के आम को एक बाजार देने में सफल रहेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?