लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के भारत-चीन के बीच मध्यस्थता के ऑफर पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, कहा- चीनी पक्ष से चल रही है बातचीत

By सुमित राय | Updated: May 28, 2020 20:27 IST

सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेशकश पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से इस मामले के हल के लिए चीन से संपर्क में हैं।भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे सैनिकों ने सीमा प्रबंधन के प्रति बहुत जिम्मेदार रुख अपनाया है।

भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे विवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मध्यस्थता की पेशकश पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से इस मामले के हल के लिए चीन से संपर्क में हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे सैनिकों ने सीमा प्रबंधन के प्रति बहुत जिम्मेदार रुख अपनाया है। समस्या के समाधान के लिए चीन के साथ द्विपक्षीय समझौते में दी गई प्रक्रियाओं का भारतीय सैनिक सख्ती से पालन कर रहे हैं।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका इस सीमा विवाद मामले में मध्‍यस्‍थता करने के लिए तैयार है और ऐसा करने में सक्षम है.धन्यवाद!"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, "राजनयिक मोर्चे पर दिल्ली और बीजिंग के बीच मामले के समाधान के लिए बातचीत चल रही है। समस्या के समाधान के लिए चीन के साथ द्विपक्षीय समझौते में दी गई प्रक्रियाओं का भारतीय सैनिक सख्ती से पालन कर रहे हैं।"

उन्‍होंने कहा, "हमारे सशस्त्र बलों ने नेताओं के बीच बनी सहमति और सीमा प्रबंधन में उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का गंभीरता के साथ पालन किया। इसके साथ ही साथ ही, हम अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे।"

क्या है भारत और चीन के बीच विवाद

बता दें कि लद्दाख में वास्तवित नियंत्रण रेखा (LAC) से सटे कुछ क्षेत्रों में चीन के साथ बीते 5 मई से तनाव की स्थिति कायम है। चीन ने लद्दाख में अक्साई चिन की गलवां घाटी में भारत की ओर से एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। पांच मई को लगभग 250 भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और डंडों के साथ झड़प हुई थी। इसमें दोनों तरफ के कई सैनिक घायल हो गए थे। सड़क का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है।

इसके बाद चीनी सैनिक 9 मई को सिक्किम के नाथू ला में भी भारतीय सैनिक के साथ उलझ गए थे। उस झड़प में दोनों ओर से करीब 10 सैनिकों को चोटें आई थीं। इसके बाद ही दोनों पक्षों ने लद्दाख में जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। 

टॅग्स :इंडियाचीनलद्दाख़डोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे