लाइव न्यूज़ :

कृष्ण-गोदावरी नहरों को साफ करने का मिशन बंद किया गया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:55 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 13 सितंबर आंध्र प्रदेश में कृष्ण-गोदावरी नहरों को साफ के मिशन को बंद कर दिया गया है। इसे करीब दो साल पहले शुरू किया गया था।

एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मिशन को बंद कर दिया गया है। मिशन के तहत योजना यह थी प्रदूषित जल को रोककर कृष्ण और गोदावरी डेल्टा सिस्टम में नहरों और नालों का कायाकल्प किया जाए और पानी की गुणवत्ता में सुधार किया जाए, क्योंकि कृष्णा और पश्चिमी गोदावरी जिलों में लाखों लोग पेय जल के लिए नहरों पर निर्भर हैं। इसके अलावा इस पानी से सिंचाई भी की जाती है।

इस मिशन की अवधारणा सितंबर 2019 में की गई थी, क्योंकि नहरों में बढ़ते शहरीकरण व औद्योगिकीकरण के कारण सीवर का पानी, उद्योगों से निकलने वाला दूषित पानी छोड़ा जा रहा था।

सरकार ने नहर कायाकल्प के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के वास्ते एक निजी एजेंसी को नियुक्त किया और परियोजना की देखरेख के लिए एक आईएएस अधिकारी को मिशन निदेशक के रूप में नियुक्त किया था। फिर सरकार ने बिना कोई कारण बताए मिशन को बंद कर दिया।

मिशन के लिए डीपीआर तैयार करने और उप-परियोजनाओं को शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये के शुरुआती कोष की जरूरत थी लेकिन सरकार ने एक रुपये की मंजूरी नहीं दी।

एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कुछ नहीं हुआ। मिशन को शुरू करने से पहले ही बंद कर दिया गया है।”

‘एपी वॉटर यूजर्स एसोसिएशन फेडरेशन’ के अध्यक्ष ए गोपाल कृष्ण राव ने बताया कि नहरों में प्रदूषण के कारण कृष्ण और पश्चिम गोदावरी जिलों के लगभग 600 गांवों के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं