लाइव न्यूज़ :

मिशन शक्ति: ममता बनर्जी भड़कीं- मोदी को क्रेडिट लेने की क्या जरूरत थी, क्या वो अंतरिक्ष जा रहे?

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 27, 2019 19:48 IST

Mission Shakti: ममता बनर्जी ने कहा, ''यह एक राजनीतिक घोषणा है, वैज्ञानिकों को इसकी घोषणा करनी चाहिए थी, इस पर उनका क्रेडिट बनता है, केवल एक सैटेलाइट तबाह किया गया, यह जरूरी नहीं था, यह वहां से काफी पहले से पड़ा था, यह वैज्ञानिकों का विशेषाधिकार है कि इसे कब करना है। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर भड़कीं, लगाया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप।पूर्व डीआरडीओ प्रमुख वीके सारस्वत ने कहा कि यूपीए सरकार ने नहीं थी मिशन के लिए हरी झंडी।

Mission Shakti: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार जोर शोर से चल रहा है, ऐसे में बुधवार (27 मार्च) को डीआरडीओ के मिशन शक्ति की उपलब्धि को लेकर वैज्ञानिकों और देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश देना विपक्षी दलों को अखर रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया। यही नहीं, उन्होंने बड़े तल्ख अंदाज में कहा कि क्या प्रधानमंत्री डीआरडीओ में काम करते हैं और क्या वो अंतरिक्ष में जा रहे हैं? 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ममता बनर्जी ने मिशन शक्ति को लेकर कहा, ''चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर मोदी को क्रेडिट लेने की क्या जरूरत थी? क्या वह वहां (डीआरडीओ) काम करते हैं? क्या वह अंतरिक्ष में जा रहे हैं?''

ममता बनर्जी ने कहा, ''यह एक राजनीतिक घोषणा है, वैज्ञानिकों को इसकी घोषणा करनी चाहिए थी, इस पर उनका क्रेडिट बनता है, केवल एक सैटेलाइट तबाह किया गया, यह जरूरी नहीं था, यह वहां से काफी पहले से पड़ा था, यह वैज्ञानिकों का विशेषाधिकार है कि इसे कब करना है। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।''    

बता दें कि मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़ देखी जा रही है वहीं, पूर्व डीआरडीओ प्रमुख और वर्तमान में नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने भी कहा है कि यूपीए सरकार के समय इस मिशन को लेकर प्रस्ताव रखा गया था जिसके लिए हरी झंडी नहीं मिली थी।

 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा, ''आप सबका अभिनंदन, आपका परिश्रम रंग लाया, जो किसी का बुरा नहीं सोचता है वो अगर शक्तिहीन हो जाएगा तो बुरा सोचने वालों की ताकत बुराइयों को जन्म देती रहेगी। अब इसलिए भी जो किसी का बुरा नहीं सोचता है, उसका सबसे ज्यादा बलवान होना आवश्यक होता है.. और सबसे बड़े गौरव की बात होगी.. जो सपना हम देख रहे हैं हमेशा.. हर क्षेत्र में मेक इन इंडिया.. मेड इन इंडिया.. आप लोगों ने दुनिया को ये संदेश दे दिया है अपनी सफलता के माध्यम से कि हम भी कुछ कम नहीं हैं।'' 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनममता बनर्जीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावडीआरडीओ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया