लाइव न्यूज़ :

'मिशन शक्ति' के जरिए अंतरिक्ष में बजा भारत का डंका, जानिए इससे जुड़ी बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2019 12:44 IST

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बताया कि मिशन 'शक्ति' बेहद कठिन ऑपरेशन था लेकिन भारत में ही निर्मित ए-सेट सैटेलाइट  के पराक्रम द्वारा इसे सिद्ध किया गया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम महत्वपूर्ण संदेश देते हुए मिशन 'शक्ति' के बारे में बताया। उन्होंने कहा कहा कि ये बेहद कठिन ऑपरेशन था लेकिन भारत में निर्मित ए-सेट सैटेलाइट के पराक्रम के द्वारा इसे सिद्ध किया गया। पीएम मोदी ने बताया कि हमारे वैज्ञानिकों ने 300 किमी दूर अंतरिक्ष में एलईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) सैटेलाइट को मार गिराया है। ये कारनामा करने बाद भारत दुनिया की अंतरिक्ष महाशक्ति की श्रेणी में आ गया है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चौथा देश है जिसने यह सिद्धि प्राप्त की है।

पीएम मोदी ने बताया कि मिशन शक्ति अत्यंत कठिन ऑपरेशन था। जिसमें बहुत ही उच्च कोटि की तकनीकि क्षमता की आवश्यकता थी। वैज्ञानिकों द्वारा सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए। ये पराक्रम भारत में ही निर्मित ए-सेट सैटेलाइट द्वारा सिद्ध किया गया है।

इन दो वजहों से खास है मिशन शक्ति

मिशन शक्ति दो वजहों से बेहद खास है। पहली, इसकी सफलता ने भारत को चौथा ऐसा देश बना दिया है जिसके पास आधुनिक और विशेषीकृत तकनीकि है। दूसरा, यह पूरा प्रयास स्वदेशी है। अंतरिक्ष में भारत बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। भारत अब ज्यादा मजबूत और सुरक्षित हुआ है। इससे शांति और सद्भावना के लिए मदद मिलेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडीआरडीओभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है