लाइव न्यूज़ :

'मिशन 2019' के लिए तैयार हुई बीजेपी, प्रशांत किशोर की होगी‘टीम मोदी’ में वापसी !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2018 05:54 IST

बीते छह सालों में चुनाव रणनीतिकार के रूप में प्रशांत किशोर उभरे हैं। 2012 गुजरात चुनाव 2014 के लोकसभा चुनाव नें उनकी रणनीति बीजेपी को सत्ता में लाई ।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जुलाई: बीते छह सालों में चुनाव रणनीतिकार के रूप में प्रशांत किशोर उभरे हैं। 2012 गुजरात चुनाव 2014 के लोकसभा चुनाव नें उनकी रणनीति बीजेपी को सत्ता में लाई । लेकिन फिर बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन छोडकर विरोधियों से हाथ भी मिलाया। लेकिन अब 2019 के चुनाव को थोड़ा ही समय बचा है तो कहा जा रहा है कि वह घर वापसी कर सकते हैं। खबरों की मानें तो 2019 के चुनाव में प्रशांत बीजेपी के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के पूर्व हेल्थ स्पेशलिस्ट किशोर 2014 की तरह ही 2019 कैम्पेन के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते नजर आ सकते हैं। वहीं, खबरों की मानें तो इसको लेकर पीएम मोदी से प्रशांत की मुलाकात भी हो चुकी है। अगले साल के आम चुनाव के लिए फॉरवर्ड प्लानिंग बनाने के लिए किशोर की प्रधानमंत्री के साथ कुछ मुलाकात निर्धारित समय से भी कहीं ज्यादा देर तक चलीं।

 ऐसे में इस बार वह बीजेपी को युवा वर्ग के समर्थन लेने की खास सलाह दे सकते हैं। कहा जा है कि अमित शाह ने मतभेद भुलाकर अपने घर प्रशांत से बैठक की है। ऐसे में दोनों ने एक बार फिर से जनता को लुभाने का फैसला लिया है। साथ ही खबरों के मुताबिक इस बार, किशोर को साफ कर दिया गया है कि उनका बीजेपी के साथ रिश्ता 2019 चुनाव तक रहेगा।

आजतक की खबर के मुताबिक किशोर के नए संगठन, I-PAC, ने इस बीच युवाओं की भर्ती करना शुरू कर दिया है. इसका हैशटैग #NationalAgendaForum  हर ट्वीट के साथ जोड़ा जा रहा है जो कहता है- ‘वोट देने की शक्ति लोकतंत्र के इंजन को ऊर्जा देती है। अभी वोट दें और 2019 का अपना एजेंडा सेट करें’। वहीं, प्रशांत और बीजेपी दोनों के लिए महागठबंधन के साथ साथ हर एक पार्टी के लिए रणनीति बनानी होगी। वहीं, अभी प्रशांत के बीजेपी की घर वापसी पर ना तो उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और ना फिर पार्टी की तरफ से ही।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं