लाइव न्यूज़ :

लापता युवक का कंकाल कुएं से बरामद, भाई, पत्नी हिरासत में

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:45 IST

Open in App

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), आठ नवंबर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में एक कुएं की खुदाई कर पुलिस ने रविवार आधी रात को एक महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद किया।

पुलिस ने इस सिलसिले में मृत युवक के भाई और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश दीक्षित ने सोमवार को बताया कि रविवार की आधी रात को पुरैनी गांव के एक कुएं की खुदाई करके पिछले एक महीने (पांच अक्टूबर) से लापता युवक वैदेही शरण (45) का कंकाल पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंककर ऊपर से मिट्टी भर दी गई थी।

एसपी ने बताया कि मृतक की मां राजरानी ने रविवार की देर शाम थाने में गुमशुदगी की तहरीर देते हुए कहा था कि उसका बेटा वैदेही शरण पांच अक्टूबर से लापता है और उसे आशंका है कि उसकी हत्या करके शव घर के पिछवाड़े बने कुएं में फेंककर मिट्टी से दबा दिया गया है।

दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिलने पर संदेह के आधार पर रविवार को आधी रात तक कुएं की खुदाई की गई, जिसमें युवक का कंकाल बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि शक के आधार पर मृतक के भाई और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में मृतक के भाई और पत्नी ने स्वीकार किया कि घटना से कुछ दिन पूर्व वैदेही शरण से उनका विवाद हुआ था, इसी वजह से पांच अक्टूबर को शराब पिलाने के बाद मृतक के साले के सहयोग से तीनों ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव घर के पिछवाड़े बने कुएं में फेंक कर उसमें मिट्टी भर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी, मृतक के साले की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो