लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर से लापता महिला मृत मिली

By भाषा | Updated: November 10, 2020 14:15 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 नवंबर मुजफ्फरनगर से तीन दिन से लापता 30 वर्षीय एक महिला एक खेत में मृत मिली है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला की मौत कथित तौर पर गला घोंटने से हुई। सोमवार शाम में टिटवानी पुलिस थाना क्षेत्र से महिला का शव बरामद हुआ और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या के संबंध में सुशील कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला के पति की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया है कि कुमार और महिला के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध था। कुमार महिला को शादी के लिए मनाने में लगा था। वह शादी के बहाने उसे एक खेत में ले गया, जहां उसकी कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

वहीं एक अन्य घटना में 27 वर्ष की एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर छह लोगों ने संबंधित परिवार पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम में कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। महिला के पति को अस्पताल में भर्ती किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह